Weather Today: दिल्ली-NCR में आधी रात से हुई तेज बारिश ने जलभराव और यातायात की मुश्किलें बढ़ा दीं। बिहार के भागलपुर में गंगा के कटाव से मकान नदी में समा गया, जबकि हिमाचल के शिंकुला पास पर बर्फबारी में वाहन और पर्यटक फंस गए. नेपाल में अचानक आई बाढ़ से घरों और पुलों को भारी नुकसान पहुंचा. मौसम की मार हर और दिखाई दे रही है. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में लोगों की मुश्किलें और बढ़ेंगी.