सितंबर में मौसम का सितम: UP-बिहार में बाढ़ का कहर, हिमाचल में एवलांच... अक्‍टूबर में क्‍या?

  • 6:41
  • प्रकाशित: सितम्बर 30, 2026

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ बारिश का कहर देखने को मिल रहा है खास तौर पर यूपी के मुरादाबाद में बाढ़ बारिश का कहर बहुत जबरदस्त बढ़ता जा रहा है. मुरादाबाद में राम गंगा और कोसी नदियों का जलस्तर बढ़ा है. निचले इलाकों में बाढ़ जैसे हालात हैं, तो वहीं लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा जा रहा है. सितंबर में मौसम का ये सितम डरा रहा है. वहीं बिहार के कई जिलों में भी बाढ़ का कहर है. बिहार के गोपालगंज में बाढ़ से हाहाकार मचा है. बैराज से करीब 5,00,000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद गंडक नदी उफान पर है कई गांवों में बाढ़ जैसे हालात हैं लोगों के घरों में पानी घुस गया है. प्रशासन की तरफ से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है. लोगों को राहत शिविरों में भेजा जा रहा है. बाढ़ की चपेट में 5 पंचायतें आ चुकी हैं और जनजीवन पूरी तरह आउट ऑफ ट्रैक हो चुका है.

संबंधित वीडियो