Students Reaction NEET Exam: कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नीट की परीक्षा संपन्न हुई. रीवा में भी डॉक्टर बनने का सपना लिए छात्र परीक्षा देने पहुंचे. पेपर के बाद कुछ छात्र बेहद खुश दिखे, तो कुछ सवालों के लंबे होने और समय की कमी से थोड़े निराश नजर आए. छात्रों का कहना है कि केमिस्ट्री और फिजिक्स आसान थीं, लेकिन बायोलॉजी में ज्यादा वक्त लग गया, फिर भी कुल मिलाकर पेपर अच्छा रहा.