मॉनसून सत्र के दूसरे हफ्ते की शुरुआत हंगामे के साथ हुई. पेपर लीक रोकने से जुड़ा बिल लोकसभा में पेश हुआ, लेकिन विपक्ष ने छात्रों पर पुलिस कार्रवाई को लेकर हंगामा किया. विपक्ष ने गृहमंत्री से जवाब और माफी की मांग की. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद पहली बार संसद पहुंचने पर बीजेपी नेताओं ने उनका स्वागत किया. विपक्ष का आरोप है कि सरकार ने केस वापस लेने का वादा तोड़ा और छात्रों पर FIR कर रही है. राहुल गांधी ने बिहार में AK-47 से फायरिंग और दिल्ली में पैलेट गन चलाने का मुद्दा उठाया.