शरद पवार के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज

  • 2:57
  • प्रकाशित: सितम्बर 25, 2019
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र कार्पोरेशन बैंक से जुड़े घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है. ईडी ने एफआईआर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के प्रमुख शरद पवार, उनके भतीजे पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार और महाराष्ट्र स्टेट कार्पोरेशन बैंक से जुड़े 70 लोगों को आरोपी बनाया है. यह 25 हजार करोड़ रुपये का घोटाला है. शुरुआत में मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक एफआईआर दर्ज की थी. चुनाव पहले शरद पवार के खिलाफ दर्ज इस मामले से महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई है. विपक्षी पार्टी एनसीपी सड़कों पर उतर आई और जमकर विरोध प्रदर्शन कर रही है.

संबंधित वीडियो