Exclusive: कौन है 'दिमागी नक्सल', किरेन रिजिजू ने NDTV को खुलकर बताया

  • 10:47
  • प्रकाशित: अगस्त 16, 2026

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने NDTV से खास बातचीत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लाल किले से इस्तेमाल किए गए शब्द 'दिमागी नक्सल' (अर्बन नक्सल) को स्पष्ट करते हुए कहा कि देश में बंदूक वाला नक्सलवाद अब लगभग खत्म हो चुका है. अब शहरों में सक्रिय 'दिमागी नक्सल' से निपटने की आवश्यकता है. उन्होंने चिढ़कर प्रतिक्रिया देने वाले विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि 'अर्बन नक्सल' वे लोग हैं जो कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करते हैं, देश विरोधी गतिविधियों का समर्थन करते हैं और जवानों की शहादत पर जश्न मनाते हैं.