राज्यसभा से इस्तीफा देने के एक हफ्ते बाद नवजोत सिंह सिद्धू ने सोमवार को अपना मौन व्रत तोड़ा। मीडिया के सामने उन्होंने कहा कि बीजेपी मुझे पंजाब से दूर रखना चाहती थी। उन्होंने कहा कि जहां पंजाब का हित होगा, वहीं जाऊंगा। हालांकि सिद्धू ने आम आदमी पार्टी में जाने की पुष्टि नहीं की।