बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कहा कि छात्र आंदोलन में हमारी पार्टी के नेताओं ने उनसे(छात्रों से) बातचीत की और उसका समाधान निकाला... 2024 में भी कानून बना था और उसमें संशोधन करके उसे और कठोर बनाया गया. लगभग 45 सांसदों ने उसमें भाग लिया था. लोकसभा में केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने इस बिल को पेश किया था. वोटिंग के माध्यम से वह कानून बना है. मैं प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद देता हूं. आज राहुल गांधी के पास कोई तथ्य नहीं था. आज राहुल गांधी ने कहा कि छात्रों पर गोली चलाई गई थी. लेकिन भाजपा आधिकारिक रूप से कहती है कि गोली नहीं चलाई गई थी.