पंजाब में एक और सनसनीखेज वारदात ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. नशीली सामग्री की बिक्री का विरोध करने पर एंटी-ड्रग्स एक्टिविस्ट परविंदर झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी गई. आरोप है कि एक मेडिकल स्टोर संचालक ने इस वारदात को अंजाम दिया. सरेआम हुई इस फायरिंग में दो अन्य लोग भी घायल हो गए हैं.