अखिलेश यादव और राहुल गांधी के समर्थक भले ये कह रहे हों कि यूपी को ये साथ पसंद है, लेकिन अखिलेश के पिता और समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव को ये साथ रास नहीं आ रहा. इस पर सपा नेता आजम खान का कहना है कि मुलायम सिंह यादव की बातों का गलत मतलब निकाला गया है. दरअसल में, उनकी पूरी बातों को नहीं दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव चुनाव में प्रचार करेंगे.