कंगना रनौत के बदले सुर... JPSC प्रोटेस्‍ट पर बोलीं- 'Gen-Z सच में तकलीफ झेल रहे'

  • 1:19
  • प्रकाशित: अगस्त 06, 2026

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने वाले जेन जी प्रदर्शनकारियों को 'गटर जेनरेशन' कहने वाली भाजपा सांसद कंगना रनौत ने गुरुवार को रांची में चल रहे छात्र आंदोलन पर अपनी राय रखी. इस बार कंगना के सुर कुछ बदले हुए नजर आए.  उन्‍होंने कहा, "मैंने कई वीडियो देखे हैं कि बच्चों को त्रिपाल लगाने की इजाजत नहीं दी जा रही है. खाने की ठीक स्थिति नहीं है, बच्चों ने दो-तीन दिन से कपड़े नहीं बदले हैं. हालात यहां तक गंभीर हैं कि बच्चों के पास ऑनलाइन फूड नहीं जा पा रहा है. ऐसी स्थिति में राहुल गांधी वहां नहीं पहुंच रहे हैं. कंगना रनौत ने कहा कि जब हुड़दंग मचाना था, लोगों को उकसाना था, बच्चों को उकसाकर देश की सिक्योरिटी के साथ खतरा मोल लेना हो, तब राहुल गांधी देश के लिए खतरा बनकर निकलते हैं."

संबंधित वीडियो