कृति सेनन का रक्षाबंधन वाला विवादित ऐड हुआ वापस, ट्रोलिंग के बाद कंपनी का फैसला

  • 4:53
  • प्रकाशित: अगस्त 26, 2026

ज्वेलरी ब्रांड जीवा ने भारी विरोध के बाद बॉलीवुड एक्‍ट्रेस कृति सेनन वाले अपने विवादित रक्षाबंधन विज्ञापन को वापस ले लिया है. इस विज्ञापन में कृति सेनन के कपड़ों और रक्षाबंधन के त्योहार को पारंपरिक भाई-बहन के रिश्ते से अलग 'महिला एकजुटता' के रूप में पेश करने को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी नाराजगी देखने को मिली थी. इस विवाद में सांसद कंगना रनौत और विपक्ष के नेता राहुल गांधी समेत कई राजनीतिक और फिल्मी हस्तियां भी कूद पड़ी थीं. दर्शकों ने ब्रांड पर आरोप लगाया था कि वे अपने प्रोडक्ट की बिक्री बढ़ाने के लिए 'जबरन प्रोग्रेसिव' विचार थोप रहे हैं. विवाद को बढ़ता देख जीवा ने इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बयान जारी कर माफी मांगी और कहा कि वे भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पूरा सम्मान करते हैं. इसके साथ ही ब्रांड ने सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से इस विज्ञापन को तुरंत हटा लिया है.