उत्तराखंड के नैनीताल में सुप्रसिद्ध कैंची धाम में 15 जून 2026 को भव्य स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. इस मौके पर मेला भी भरेगा. बाबा नीम करोरी महाराज के इस पावन धाम को रंग-बिरंगी (पीली, हरी, सफेद और नीली) बिजली की मालाओं से दुल्हन की तरह सजाया गया है, जिसकी अलौकिक खूबसूरती देखते ही बन रही है. इस पावन अवसर पर बाबा के दर्शन के लिए देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे हैं.
मंदिर प्रबंधन के अनुसार, बाबा और माता के दर्शनों के बाद सभी भक्तों को मालपुए और सब्जी का पैक्ड प्रसाद वितरित किया जाएगा. प्रसाद वितरण का समय प्रातः 6:00 बजे से रात 9:00 बजे तक निर्धारित किया गया है. मंदिर की व्यवस्थाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी श्रमदान कर रहे हैं.