लखनऊ में रानी अवंतीबाई लोधी की प्रतिमा अनावरण के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोला. उन्होंने कहा कि विपक्ष हमें बांटने की कोशिश करता है, समाजवादी पार्टी PDA के नाम पर समाज को बांटती है. योगी ने अपना चर्चित नारा "बटेंगे तो कटेंगे" फिर दोहराया और कहा हमें बटना नहीं है. उन्होंने सपा को "दंगों की बादशाह" बताया और कहा- इनकी वास्तविकता आपने देखी है, कर्फ्यू इनकी पहचान है, प्रदेश के खजाने में लूट-खसोट इनकी आदत है. योगी ने कहा कि ये लोग जाति का जहर घोलकर समाज को वर्गवाद के आधार पर बांटकर क्रांतिकारियों और महापुरुषों का अपमान करना चाहते हैं, और ऐसी स्थिति में वीरांगना अवंतीबाई लोधी हम सबके लिए प्रेरणा हैं कि हम बटेंगे नहीं.