विपक्ष को जमकर बरसे हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ. CM योगी ने कहा, "संवैधानिक संस्थाओं के खिलाफ अविश्वास फैलाना चाहते हैं विपक्ष के नेता... अव्यवस्था और अराजकता पैदा करना चाहते हैं. आश्चर्य है चुनाव जीते तो इनका पुरुषार्थ और हारे तो EVM दोषी, इलेक्शन कमीशन दोषी! न्यायालय अगर मेरिट पर फैसला देता है तो मान्य न्यायालय को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास, धमकी देने का प्रयास. तमाम संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करना, गाली गलौच करना, अव्यवस्था फैलाना कांग्रेस की नियति का पार्ट बन चुका है. कांग्रेस के लोगों को चाहिए अपने नेतृत्व की कर्म नेता भ्रष्टाचरण विश्वास खो चुके नेतृत्व को बदलें, भारत में अराजकता न फैलाएं. भारत की जनता लोकतांत्रिक देश में बहुत जागरूक है, इस अराजकता को स्वीकार नहीं करेगी.