दिल्ली मौजपुर जाफराबाद रोड पर रेस्टोरेंट में भीषण आग, लोगों ने खिड़की से कूदकर बचाई जान

  • 7:37
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

दिल्ली में मौजपुर के मेन जाफराबाद रोड पर आग लगने की खबर मिल रही है. यहां एक रेस्टोरेंट में आग लग गई. इसके बाद लोगों ने खिड़की से कूदकर अपनी जान बचाई. बताया जा रहा है कि आग एक रेस्टोरेंट में लगी और जो लोग वहां मौजूद थे उन्‍होंने किसी तरह से खिड़की से कूदकर जान बचाई. अभी तक घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन आग कैसे लगी और क्या नुकसान हुआ इसका अपडेट आना बाकी है. मौके की तस्वीरें सामने हैं देखिए

संबंधित वीडियो