भारत में विरोध प्रदर्शन के पीछे पाकिस्‍तान की साजिश! क्‍या CJP ने बनाया प्‍लान?

  • 56:09
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

पाकिस्तान प्रदर्शन घमासान टूलकिट वाया पाकिस्तान! मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर विपक्ष ने मोर्चा खोल रखा है. दिल्ली में NSUI कार्यकर्ताओं ने कनॉट प्लेस में बड़ी संख्या में जमा होकर नारेबाजी और विरोध प्रदर्शन किया. दिल्ली जैसा भारी विरोध पटना में भी जहां आशा कार्यकर्ताओं ने CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की. कोलकाता में ममता बनर्जी की पार्टी के सैकड़ों नेता सड़क पर उतरे. इसी बीच दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा हुआ है- बताया जा रहा है कि प्रदर्शन की आड़ में पाकिस्तान की साजिश हो सकती है. फेक न्यूज और पोस्ट से अराजकता फैलाने की तैयारी चल रही है. इसके पीछे ISI से जुड़े सोशल मीडिया का हाथ है. पाकिस्तानी यूजर भारतीय नाम रखकर फेक वीडियो फैला रहे थे, ताकि लगे भारत से पोस्ट हो रहा है. कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान अफवाह फैलाई गई कि राहुल गांधी घायल हो गए, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर खुलेआम फायरिंग कर दी. हालांकि, ऐसा कुभी नहीं हुआ है. 

संबंधित वीडियो