UP Samvaad 2026: गांवों में कितना बदला UP? OP Rajbhar ने गिनाए काम, Akhilesh के आरोपों पर दिया जवाब

  • 51:23
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

UP Samvaad 2026: गांवों में कितना बदला UP? OP Rajbhar ने गिनाए काम, Akhilesh के आरोपों पर दिया जवाब उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने गांवों में विकास, किसानों की स्थिति और सरकारी योजनाओं को लेकर अपनी बात रखी। NDTV के खास कार्यक्रम 'कृषि से समृद्धि' में उन्होंने सड़क कनेक्टिविटी, सरकारी स्कूलों के कायाकल्प, स्वच्छता, डिजिटल लाइब्रेरी और ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी जैसे मुद्दों पर चर्चा की। राजभर ने दावा किया कि पिछले वर्षों में उत्तर प्रदेश के गांवों में बुनियादी सुविधाओं का विस्तार हुआ है। उन्होंने ग्रामीण युवाओं के लिए डिजिटल लाइब्रेरी, कचरा प्रबंधन केंद्रों और बेटियों की शिक्षा में आए बदलाव का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में जब उनसे किसानों की बदहाली, खाद-बीज की उपलब्धता, बिचौलियों और फसलों के उचित दाम को लेकर विपक्ष के आरोपों पर सवाल किया गया, तो उन्होंने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के आरोपों का जवाब दिया। किसानों की समस्याओं पर राजभर का क्या कहना है? गांवों में विकास और कृषि से जुड़े दावों पर इस खास बातचीत में क्या सामने आया? देखिए पूरा इंटरव्यू। 

संबंधित वीडियो