रामपुर जेल में आजम खान से ED की पूछताछ, जानें- जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर क्‍या-क्‍या बताया?

  • 14:25
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

उत्तर प्रदेश के रामपुर जेल से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. आजम खान से आज पूछताछ हुई है. प्रवर्तन निदेशालय ने जेल के अंदर ही आजम खान से सवाल-जवाब किए. सुबह-सुबह ED की टीम जेल पहुंची और पूछताछ में जुट गई. जेल में बंद आजम खान की मुश्किलें बढ़ी हैं. जौहर ट्रस्ट से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में पूछताछ हो रही है. आजम के करीबी ठेकेदार सलीम, चार्टर्ड अकाउंटेंट, कई अन्य फर्म संचालकों, रामपुर के विधायक नसीर अहमद के बयानों को ED आजम से वेरिफाई कराएगी. जौहर ट्रस्ट के फैसलों में आजम की भूमिका, सरकारी विभागों के बजट से निर्माण कार्य कराने, फर्जी दानदाता और डमी ट्रस्टी को लेकर सवाल हैं.

संबंधित वीडियो