हूती मिसाइल अटैक से दहला सऊदी अरब, सीक्रेट बंकर में छिपे प्रिंस सलमान!

  • 8:46
  • प्रकाशित: अक्टूबर 13, 2026

एक तरफ दुनिया की सबसे महंगी एयर डिफेंस व्यवस्था दूसरी तरफ पहाड़ों में लड़ने वाला विद्रोही संगठन, लेकिन हालात ऐसे बन गए कि सऊदी अरब का सबसे ताकतवर शख्स क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान कथित तौर पर बंकरों और हाई सिक्योरिटी महलों के बीच लोकेशन बदलने को मजबूर है. हूती मिसाइलों और ड्रोन ने सिर्फ सऊदी के आसमान को नहीं बल्कि उसकी सुरक्षा के दावों को भी चुनौती दे दी है. 
वो सऊदी अरब जो अरब मुल्कों की सबसे ताकतवर सल्तनत कहा जाता है, दुनिया के सबसे बड़े तेल खजाने का सुल्तान है, जिसके पास अमेरिकी हथियारों का जखीरा है, दुनिया के सबसे अमीर देशों में शुमार है, लेकिन यही सऊदी अरब हूती के नाम से कांप रहा है. दहशत के बादल पहले कभी इतने गहरे नहीं दिखे. यमन के हूती विद्रोही लगातार मिसाइलें और ड्रोन दाग रहे हैं और हर हमले के साथ खौफ बढ़ रहा है. हालात यहां तक पहुंचे कि सत्ता के सबसे ताकतवर चेहरे MBS की सुरक्षा राष्ट्रीय चिंता बन गई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, हमलों के बीच उनकी लोकेशन बार-बार बदली जा रही है, उन्हें बंकरों से लैस महलों में छिपना पड़ रहा है. 24 घंटे विशेष कमांडो फोर्स तैनात है, भूमिगत कमांड सेंटर में ठहराया जा रहा है जहां हफ्तों बिना बाहर आए रहा जा सकता है. ये सिर्फ सुरक्षा फैसला नहीं खतरे की गंभीरता का संकेत है. पिछले 5 दिनों में हूती ने तेल ठिकानों, एयरपोर्ट, सैन्य ठिकानों पर हमला किया. नजरान एयरपोर्ट, जिजान एयरपोर्ट, आभा एयरपोर्ट और फाइनली रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमला किया जिसमें 300 घायल 18 मरे, एक जहाज तबाह, फ्लाइट ऑपरेशन रोकनी पड़ी.

संबंधित वीडियो