Bihar Boat Tragedy: मातम में बदली भोज की खुशियां, गंगा में पलटी नाव, बिछीं लाशें

  • 3:48
  • प्रकाशित: अक्टूबर 14, 2026

बिहार के वैशाली में बड़ा हादसा हुआ है. वैशाली के राघोपुर में गंगा में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत हो गई है. इस हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है. बताया जा रहा है कि इस नाव में 15 से 20 लोग सवार थे. ये सभी लोग भोज खाने जा रहे थे. तभी बीच नदी में नाव टूट गई और सभी लोग डूब गए. डूबने वालों में बच्‍चों की संख्‍या ज्‍यादा है. बिहार के मुख्‍यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नाव पलटने पर शोक जाहिर किया है और मृतकों के परिजनों को ₹4-4 लाख का मुआवजा देने का आदेश दिया है. साथ ही  अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए हैं कि घायलों को हर मुमकिन इलाज मिले.

संबंधित वीडियो