उत्तर प्रदेश की राजनीति में ओवैसी की योगी और अखिलेश को खुली चुनौती देखने को मिली है. AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने आजमगढ़ की रैली में सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव को चुनावी चैलेंज दिया है. ओवैसी ने कहा है कि योगी संभल से चुनाव लड़कर दिखाएं और अखिलेश गोरखपुर से लड़कर दिखाएं. यानी सीधे तौर पर खुला चैलेंज दे रहे हैं. अगर जनता का इतना ही भरोसा है तो इन सीटों से लड़ें, AIMIM दोनों को हराएगी. ओवैसी ने दम भरा कि चाहे अखिलेश हो या योगी, AIMIM के प्रत्याशी उन्हें सीधे तौर पर हरा देंगे. जैसे-जैसे यूपी में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहा है, राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती जा रही है. आजमगढ़ जनसभा में ओवैसी ने भाषण की शुरुआत बीजेपी सरकार और सीएम योगी पर हमले से की. उन्होंने कहा अब लड़ाई 80-20 की नहीं बल्कि 99 बनाम 1 की है. मुख्यमंत्री 80-20 की बात करते हैं, अब मुकाबला 99% बनाम 1% का होगा. 1% के पास देश की 40% दौलत है, 99% गरीब, मजलूम, बेरोजगार, किसान, युवा है.