रामलीला का मंचन शुरू हो चुका है और रामलीला कमेटी टेक्नोलॉजी के जरिये लोगों को अपनी ओर खींचने में जुटी है। फील गुड के लिए कहीं टीवी, वीडियो, इलेक्ट्रोनिक स्क्रीन लगा है तो कहीं एनवायरमेंट फ्रेंडली कोल्ड अनार का इस्तेमाल हो रहा है। और तो और मंचन की क्लीपिंग भी वाट्सएप के जरिये लोगों तक पहुंच रही है।