पीएम मोदी ने सदन अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते कांग्रेस सहित विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे. उन्होंने कहा कि हमने अख़बार में पढ़ा है कि अविश्वास प्रस्ताव की स्वीकृति के तुरंत बाद बयान दिया गया. कौन कहता है कि हमारे पास नंबर नहीं है. पीएम मोदी ने कहा, मैं इस सदन को याद दिलाना चाहता हूं 1999 में राष्ट्रपति भवन के सामने खड़े होकर दावा किया था कि हमारे पास 272 की संख्या है और हमारे साथ और भी जुड़ने वाले हैं. अटल जी की सरकार को गिरा दिया था और जिन्होंने दावा किया था उनका दावा गलत साबित हुआ. सिर्फ 13 महीने में देश को दोबारा चुनाव में जाना पड़ा.
(सौजन्य:लोकसभा टीवी)