महाराष्ट्र में सरकार गठन को 13 दिन बीत गए लेकिन अब तक विभागों का बंटवारा नहीं हो सका है. उद्धव ठाकरे ने 28 नवंबर को शिवाजी पार्क पर बड़े ही धूमधाम से शपथ ली थी. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के साथ 6 मंत्रियों को भी शपथ दिलाई गई पर मंत्री अब तक बिना विभाग के हैं. खबर है कि गृह विभाग को लेकर पेच फंसा है. मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की तरह गृह विभाग अपने पास रखना चाहते हैं, लेकिन एनसीपी और कांग्रेस इस पर राजी नहीं हैं, लिहाजा बीजेपी को बोलने का मौका मिल गया है.