दिल्‍ली में मणिपुर के रिटायर्ड म्यूजिक टीचर की पीट-पीटकर हत्या, बेटा बोला- "हमारा चेहरा ही दुश्मन बना"

  • 9:43
  • प्रकाशित: सितम्बर 08, 2026

देश की राजधानी दिल्ली के किलोकरी गांव (सनलाइट कॉलोनी थाना क्षेत्र) में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. मणिपुर के रहने वाले 54 वर्षीय रिटायर्ड म्यूजिक टीचर चोंगथम विक्रम सिंह की महज शोर-शराबे का विरोध करने पर पीट-पीटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. रविवार देर रात करीब 11:30 बजे विक्रम सिंह के फ्लैट के बाहर कुछ युवक शराब पीकर भारी हंगामा व शोर कर रहे थे. जब विक्रम सिंह ने बाहर आकर उन्हें शांत कराने की कोशिश की और विरोध जताया, तो आरोपियों ने उन पर लात-घूंसों व डंडों से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल अवस्था में उनके बेटे यईफाबा उन्हें होली फैमिली अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा 6 बार सीपीआर दिए जाने के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी. मृतक के बेटे और परिजनों ने इसे नस्लीय भेदभाव का मामला बताया है. बेटे ने दर्द बयां करते हुए कहा कि नॉर्थ-ईस्ट से होने के कारण उनका चेहरा ही उनका दुश्मन बन गया है. 

संबंधित वीडियो