CM योगी का अखिलेश को करारा जवाब, 'गोरखपुर ही नहीं, मेरा घर तो पूरा उत्‍तर प्रदेश'

  • 7:22
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2026

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से NDTV Creators Manch पर पूछा गया कि अखिलेश यादव अभी अयोध्या जाएंगे, लेकिन गोरखपुर वो हो आए हैं और गोरखपुर आपका घर है आपका गढ़ है और वहां से वो सीधे कह रहे हैं कि 9 में से 9 इस बार, तो वो जो चुनौती दे रहे हैं, उसे क्या आप स्वीकार करने के लिए तैयार हैं. इस पर सीएम योगी ने कहा, "देखिए, गोरखपुर का अपना इतिहास है. गोरखपुर में उन्होंने बुलडोजर की सवारी करने का प्रयास किया था, लेकिन भूल गए की, बुलडोजर सुनना तो आसान है, लेकिन उसकी स्टीयरिंग हर व्यक्ति नहीं चला सकता है. उसको चलाने के लिए उसी प्रकार की इच्छा शक्ति भी चाहिए और उस संकल्प के साथ चलने वाला व्यक्ति भी चाहिए. जब समाजवादी पार्टी की सरकार थी, तब भी हम चुनाव गोरखपुर में जीते थे और इनके प्रत्याशियों की हमने तब भी जमानत जब्त करवाई थी. 2017 में भी, 2022 में भी 2024 में भी ये सभी सीटें भारतीय जनता पार्टी गोरखपुर में जीती है और फिर, गोरखपुर ही नहीं मेरा घर तो पूरा उत्तर प्रदेश है. उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और उसके गठबंधन का यही परिणाम आएगा.

संबंधित वीडियो