परिसीमन बिल को रोकना अब नामुमकिन! सरकार ने जुटाए जरूरी नंबर, मिलेगा बड़ा सियासी सरप्राइज

  • 0:31
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026

परिसीमन बिल इस बार संसद के दोनों सदनों में पास हो जाएगा, ऐसा दावा किया जा रहा है. सरकार ने पूरी तैयारी करने के बाद भी कदम उठाया है. सूत्र दावा कर रहे हैं कि अब इस बिल को रोक पाना मुश्किल ही नहीं, लगभग नामुमकिन है. सूत्रों के मुताबिक, बिल पास कराने के लिए जरूरी नंबर जुटा लिए गए हैं और विपक्ष के कई सांसदों का समर्थन भी मिलने की उम्मीद है. इतना ही नहीं, परिसीमन बिल को लेकर खामोश समर्थन का दावा भी किया जा रहा है. सरकार का कहना है कि विपक्ष की ज्यादातर शंकाओं का समाधान कर दिया गया है. सरकार को उम्मीद है कि सोमवार को बड़ा सियासी सरप्राइज मिलेगा और बिल आसानी से पास हो जाएगा. सरकार का दावा है कि बिल को लेकर जो भ्रम फैलाया जा रहा था, उसे दूर कर दिया गया है. विपक्ष के सांसदों से भी बातचीत हुई है और कई सांसद अंदर ही अंदर बिल के पक्ष में हैं. खामोश समर्थन यानी वो सांसद जो खुलकर सामने नहीं आ रहे, लेकिन वोटिंग के वक्त सरकार के साथ खड़े हो सकते हैं. 
विपक्ष अभी भी बिल को लेकर सवाल उठा रहा है, लेकिन सरकार को भरोसा है कि नंबर गेम में वो जीत जाएगी. सोमवार को संसद में बिल पर चर्चा और वोटिंग को लेकर सियासी हलचल तेज है. अगर बिल पास हो जाता है तो ये सरकार की बड़ी राजनीतिक जीत मानी जाएगी.

संबंधित वीडियो