परिसीमन बिल को लेकर देश की सियासत में घमासान तेज हो गया है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर विपक्षी दलों के नेताओं की बैठक हुई. खरगे ने परिसीमन बिल को लोकतंत्र के लिए खतरा बताते हुए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए. दूसरी ओर, गृह मंत्री अमित शाह ने साफ किया कि सरकार का ऐसा कोई एजेंडा नहीं है और सभी राजनीतिक दलों से बिल का समर्थन करने की अपील की है. परिसीमन का बिल संसद में आएगा तो सदन में बहस देश के राजनीतिक भविष्य पर होगी. सरकार के लिए यह नारी शक्ति को भागीदारी देने का संकल्प है, तो विपक्ष के लिए लोकतंत्र में संतुलन का सवाल अब देखना होगा की सीटों का नया नक्शा बनेगा, तो क्या सियासत का पुराना गणित भी बदल जाएगा? आखिर परिसीमन के मुद्दे पर विपक्ष और सरकार के बीच टकराव क्यों बढ़ रहा है? देखिए पूरी खबर.