दिल्ली के कोटला में 14 साल के छात्र की चाकू मारकर हत्या, खेलने गया था घर से, गली में पड़ा मिला खून से लथपथ

  • 2:21
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026

दिल्ली के कोटला गांव में शनिवार शाम उस वक्त हड़कंप मच गया जब 14 साल के छात्र पवन पर चाकू से हमला कर दिया गया. घायल छात्र को आनन-फानन में एलबीएस अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. पवन प्रेमचंद राजकीय सर्वोदय बाल विद्यालय में 8वीं कक्षा का छात्र था. बेटे की मौत की खबर मिलते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.मां ने बताया, स्कूल से आने के बाद घर आया, उसने मम्मी से बोला - मम्मी मैं कपड़े बदल के थोड़ा सा खेलने जा रहा हूं. मम्मी ने कहा कहां जा रहा है बेटा, बोला मम्मी बस यही जा रहा हूं. थोड़ी देर बाद एक लड़का आया कि तुम्हारा पवन गली में पड़ा हुआ है, चाकू मार दिया उसको, गला काट दिया उसका, उसके पेट में चाकू मारे हैं, बाजू में चाकू मारे हैं.घटना की जानकारी मिलते ही पांडव नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. जांच आगे बढ़ी तो इस सनसनीखेज हत्या कांड में बड़ा खुलासा हुआ. दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में 14 साल के दो नाबालिग छात्रों को ही पकड़ा है.

संबंधित वीडियो