राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 6 राज्यों में राज्यपालों की नियुक्ति की है. इसमें 2 राज्यपालों का तबादला और 4 नए राज्यपालों की नियुक्ति हुई है. सिक्किम के राज्यपाल ओमप्रकाश माथुर अब केरल के राज्यपाल बनाए गए हैं. वहीं केरल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को तमिलनाडु का राज्यपाल बनाया गया है. बीजेपी संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव को थावरचंद गहलोत की जगह कर्नाटक का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं बीजेपी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है. मध्यप्रदेश के बालाघाट से लोकसभा सांसद रह चुके ढाल सिंह बिसेन को लेफ्टिनेंट जनरल रिटायर्ड गुरमीत सिंह की जगह उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है. वहीं झारखंड के पलामू से सांसद रह चुके डॉ. ब्रजमोहन राम को डॉ. हरि बाबू कंभमपति के स्थान पर ओडिशा का राज्यपाल बनाया गया है.