दिल्ली के तिलक नगर इलाके से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां बुधवार शाम करीब 5:40 बजे 21 वर्षीय उभरती हुई मॉडल मुस्कान की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई. मूल रूप से पंजाब की रहने वाली मुस्कान तिलक नगर स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर रहती थी. हत्या का मुख्य आरोपी इमरान नाम का एक जिम ट्रेनर है, जो वारदात को अंजाम देने के बाद तुरंत मौके से फरार हो गया. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि मुस्कान जिस जिम में जाती थी, इमरान वहीं ट्रेनर था और दोनों के बीच पहले से जान-पहचान थी. यह भी आरोप है कि इमरान पिछले कुछ समय से मुस्कान को लगातार परेशान कर रहा था.