जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (LoC) पर भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है. कृष्णा घाटी सेक्टर में पकड़े गए पाकिस्तानी की पहचान मोहम्मद जमील के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि मोहम्मद जमील पाकिस्तान के काकुटा इलाके का रहने वाला है और घुसपैठ के इरादे से भारतीय सीमा में दाखिल हुआ था. सेना के जवानों ने LoC पर संदिग्ध गतिविधि देखकर तुरंत कार्रवाई की और उसे हिरासत में ले लिया. पकड़े जाने के बाद मोहम्मद जमील से पूछताछ की जा रही है. सुरक्षा एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि वह अकेले घुसपैठ कर रहा था या उसके साथ कोई और भी था, और उसका मकसद क्या था. क्या वह रास्ता भटककर आया था या फिर किसी साजिश के तहत उसे सीमा पार भेजा गया था, इस पर भी जांच हो रही है.