कोरोना वैश्विक महामारी घोषित

  • 3:04
  • प्रकाशित: मार्च 12, 2020
भारत में कोरोना पॉजीटिव मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. दुनिया के कई देशों में अपना प्रकोप दिखा चुके कोरोना से भारत में अभी तक 74 कोरोना पॉजीटिव मरीज हो चुके हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी कोरोना वायरस को वैश्विक महामारी घोषित कर दिया है. दिल्ली में कोरोना को महामारी घोषित किया गया है. सरकार कोरोना को लेकर एहतियात बरत रही है. दिल्ली के सभी सिनेमा घर 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिए हैं. स्कूल और कॉलेजों को भी कोरोना के मद्देनजर बंद कर दिया गया है. सरकार द्वारा कहा गया है कि सभी सार्वजनिक जगहों को सैनिटाइज करना होगा. दिल्ली सरकार ने कोरोना से निपटने के लिए 500 बिस्तर भी तैयार किए हैं.

संबंधित वीडियो