"ठेकेदार डर गए हैं..." नितिन गडकरी का बड़ा दावा, बोले- 2 साल में खत्म कर दूंगा सड़क की सारी समस्याएं

  • 2:16
  • प्रकाशित: अक्टूबर 27, 2026

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी अपनी बेबाकी के लिए चर्चित रहे हैं. अब उन्होंने सड़कों की गुणवत्ता को लेकर बड़ी बात कही है और उनका दावा है कि अगले दो साल में सारी समस्याएं ही खत्म कर दूंगा. उन्होंने सीआईआई के एक इवेंट में कहा, 'मैं हर प्रोजेक्ट का रिव्यू करता हूं. ठेकेदार डर गए हैं. मैंने पिछले तीन से 4 महीने में करीब 800 प्रोजेक्ट की समीक्षा की है. मुझे सबसे ज्यादा फायदा सोशल मीडिया से मिला है. अब मैं आह्वान करता हूं कि जो भी गड़बड़ी दिखती है, उसे सोशल मीडिया पर डालिए. इससे अधिकारी कुछ छिपा नहीं सकते और वे एक्सपोज हो गए हैं.'
 

संबंधित वीडियो