UP में Power Crisis पर CM Yogi Aditynath का महा-एक्शन, Ghaziabad में दो इंजीनियर सस्पेंड!

Power Cut in UP: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और जानलेवा हीटवेव के बीच चरमराई बिजली व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बेहद सख्त रुख में नजर आ रहे हैं। प्रदेश के कई जिलों में लगातार हो रही अघोषित कटौती और जनता के भारी आक्रोश को देखते हुए सीएम योगी ने रविवार सुबह लखनऊ में एक आपातकालीन हाई-लेवल समीक्षा बैठक बुलाई है। इससे ठीक पहले, मुख्यमंत्री के कड़े तेवरों के बाद उत्तर प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन लिमिटेड (UPPTCL) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

संबंधित वीडियो