Jaipur में जागरण के दौरान बवाल, RSS के 7-8 लोगों पर चाकू से हमला | RSS | NDTV India

  • 2:48
  • प्रकाशित: अक्टूबर 18, 2024

Jaipur News: जयपुर के करणी विहार इलाक़े में शिव मंदिर में कल रात जागरण के दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े हुए 7-8 लोगों पर चाकूबाजी की घटना के बाद अब स्थिति नियंत्रण में है लेकिन तनाव का माहौल बरकरार है। मंदिर परिसर में घायल लोगों के खून के छींटे फ़र्श पर देखे जा सकते हैं... कहा जा रहा है कि मंदिर परिसर में अवैध निर्माण कार्य को लेकर काफ़ी समय से विवाद चल रहा था। अवैध निर्माण कार्य को करने वाले नसीब चौधरी और उसके साथ आए उसके बेटे ने रात को जागरण कर रहे लोगों के साथ बहस की और उसके बाद चाक़ू से हमला कर दिया। इस पूरे घटनाक्रम में सात से आठ लोग घायल हो गये जिनका SMS अस्पताल में उपचार चल रहा है।

संबंधित वीडियो