एनसीपी (शरद पवार) के सांसदों की दिल्ली में सोमवार को अहम बैठक होने जा रही है. संसद के विशेष सत्र से पहले परिसीमन बिल और पार्टी की रणनीति पर चर्चा की संभावना है. शरद पवार की पार्टी के रुख पर INDIA गठबंधन की नजरें टिकी हैं. बताया जा रहा है कि शरद पवार ने परिसीमन बिल का समर्थन करने का मन बना लिया है. हालांकि, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे उनके बात करने के लिए आज महाराष्ट्र जा रहे हैं. ऐसे में परिसीमन बिल के लोकसभा में पेश होने से पहले काफी उठापटक देखने को मिल रही है.