Delimitation Bill: अभिषेक बनर्जी के पत्र के बाद टीएमसी के 20 बागी सांसद डाल पाएंगे वोट?

  • 5:33
  • प्रकाशित: नवम्बर 29, 2026

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने अपनी पार्टी के 20 बागी सांसदों के खिलाफ दलबदल विरोधी कानून के तहत अयोग्यता की याचिका दाखिल की है. लेकिन क्या याचिका लंबित रहने के दौरान ये सांसद परिसीमन बिल पर वोट कर सकते हैं? लोकसभा सचिवालय के सूत्रों के मुताबिक, स्पीकर के अयोग्य घोषित करने तक उनका मतदान का अधिकार बरकरार रहेगा. बागी सांसदों के समर्थन के दावे और TMC के व्हिप के बीच अब सबकी नजर लोकसभा अध्यक्ष के फैसले पर है.

संबंधित वीडियो