परिसीमन बिल पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि ये बिल लोकतंत्र को खत्म कर देगा. इसलिए विधेयक को हराना होगा. बीजेपी आरएसएस चुनावी नक्शा बदलना चाहते हैं. राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा है कि लोकसभा की संख्या 543 से बढ़ाकर 850 करने का प्रस्ताव भारतीय लोकतंत्र को कमजोर करेगा और बीजेपी आरएसएस को अपने राजनीतिक हितों के मुताबिक चुनावी नक्शा बदलने का अवसर देगा.