प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 29 नवंबर 2026 को 'मन की बात' के 140वें एपिसोड के जरिए देश को संबोधित किया. कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं में नशे की लत, नशा मुक्त युवा अभियान, साइबर फ्रॉड से बचाव और डिजिटल जागरूकता जैसे मुद्दों पर बात की. उन्होंने कहा, "आज मन की बात में मैं सबसे पहले ऐसा ही एक विषय उठा रहा हूं और वो है ड्रग्स यानी नशे की लत. साथियों आज दुनिया में भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है. हमारे युवा बड़े बड़े सपने देख रहे हैं उन्हें पूरा करने के लिए जी जान से जुटे हैं, लेकिन युवाओं के इन सपनों के सामने ड्रग्स नशा एक बड़ी चुनौती बन गयी है. मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है. नशा मुक्त युवा अभियान भी जोरों पर चल रहा है. ऐसे कितने ही प्रेरक उदाहरण हमारे सामने आ रहे हैं, जहां युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हराया है.''