तेलंगाना में नया सियासी ड्रामा: कांग्रेस का आरोप- हरीश राव ने सूखे के लिए करवाया 'काला जादू'

  • 6:16
  • प्रकाशित: अगस्त 05, 2026

देश का युवा आज जंतर-मंतर से लेकर रांची तक सड़कों पर है. मांग साफ है- भर्ती में पारदर्शिता, आपदा प्रबंधन में आधुनिक तकनीक और सड़ी-गली व्यवस्था में बदलाव. लेकिन दूसरी तरफ तेलंगाना की राजनीति तंत्र-मंत्र और काला जादू के आरोपों में उलझ गई है. तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष महेश कुमार गौड़ ने BRS नेता और विधायक टी हरीश राव पर सनसनीखेज आरोप लगाया. कांग्रेस का दावा है कि हरीश राव ने कर्नाटक और तमिलनाडु के मंदिरों में बारिश रोकने, फसल बर्बाद करने और सूखा फैलाने के लिए तांत्रिक अनुष्ठान करवाए. मकसद- राज्य में गुस्सा फैलाकर कांग्रेस सरकार को बदनाम करना और चुनाव में BRS को फायदा पहुंचाना. BRS ने इसे 'घटिया राजनीति' कहा और उल्टे कांग्रेस पर हिंदू धर्म के अपमान का आरोप लगा दिया. हरीश राव ने लीगल नोटिस भेजकर 3 कांग्रेस नेताओं से बिना शर्त सार्वजनिक माफी मांगी है, वरना कोर्ट जाने की चेतावनी दी है. ये पहला मामला नहीं है. पिछले साल SLBC टनल हादसे में 8 मजदूरों की मौत हुई थी. उस समय भी मंत्री कोमाटी रेड्डी ने पूर्व CM KCR के परिवार पर फार्महाउस में काला जादू करने का आरोप लगाया था.

संबंधित वीडियो