बोलेरो के इंजन में छिपा था शराब का जखीरा, बिहार में तस्‍करों के नए-नए हथकंडे

  • 0:46
  • प्रकाशित: अगस्त 06, 2026

बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब तस्कर पुलिस को चकमा देने के लिए लगातार नए-नए हथकंडे अपना रहे हैं. इस बार शराब तस्करों ने बोलेरो के इंजन को ही शराब का गुप्त तहखाना बना दिया. बाहर से देखने पर वाहन बिल्कुल सामान्य लग रहा था, लेकिन जैसे ही मधनिषेध टीम ने इंजन का हिस्सा खोला, भीतर से विदेशी शराब की बोतलें निकलने लगीं. इतना ही नहीं, उसी दिन बगहा में भूसे से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली के भीतर छिपाकर भारी मात्रा में बीयर की खेप भी बरामद की गई. एक ही दिन हुई इन दो बड़ी कार्रवाइयों ने शराब तस्करों के नए खेल का पर्दाफाश कर दिया है, जिससे तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है.

संबंधित वीडियो