रूस का यूक्रेन पर बड़ा हमला: मिसाइल-ड्रोन बरसाए, 17 की मौत, 44 घायल

  • 1:29
  • प्रकाशित: अगस्त 06, 2026

रूस और यूक्रेन के बीच तनाव एक बार फिर हिंसक हमलों में बदल गया है. रूस ने यूक्रेन पर भीषण मिसाइल और ड्रोन हमला किया है, जिसमें क्यिव समेत कई इलाके निशाने पर आए. यूक्रेनी अधिकारियों के अनुसार, रूस ने 24 बैलिस्टिक मिसाइलें और 115 ड्रोन दागे. इस हमले में अब तक 17 लोगों की मौत हो चुकी है और 44 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हमले के बाद की तस्वीरें तबाही दिखाती हैं. कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है, गाड़ियां जलकर खाक हो गई हैं और सड़कों पर मलबा बिखरा पड़ा है.जान-माल का भारी नुकसान हुआ है. बीते कई सालों से दोनों देशों के बीच चल रहा संघर्ष रुक-रुक कर इसी तरह के बड़े हमलों से सुर्खियों में आता रहा है. रूसी हमले के जवाब में यूक्रेन ने भी पलटवार किया है. यूक्रेन ने रूस के येकातेरिनबर्ग के पास एक कार में धमाका किया. निशाना रूस की सेना को ड्रोन सप्लाई करने वाली फैक्ट्री का निदेशक था, जो इस हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया है. यूक्रेन का कहना है कि ये हमला रूस की ड्रोन सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए किया गया.

संबंधित वीडियो