आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI अब मनोरंजन की दुनिया में भी अपनी जगह बना रहा है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या आने वाले समय में AI इंसानी कलाकारों की जगह ले पाएगा? इसी मुद्दे पर NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में ‘कैन AI बिकम अ स्टार?' सेशन हुआ. इसमें दुनिया की पहली AI एक्टर कही जाने वाली टिली नॉरवुड ने वर्चुअल तौर पर हिस्सा लिया. टिली को बनाने वाली कंपनी पार्टिकल 6 की फाउंडर और सीईओ एलाइन वैन डेर वेल्डन भी इस सेशन में मौजूद रहीं. इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने टिली से कई दिलचस्प सवाल पूछे. बातचीत में बॉलीवुड फिल्मों से लेकर एक्टिंग, खूबसूरती और इंसानी कलाकारों की जगह लेने तक के मुद्दे उठे.