राजस्थान के कोटा में करैत का खौफनाक वीडियो, एक सांप दूसरे को मुंह से पकड़कर निगल गया!

  • 0:37
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

राजस्थान के कोटा जिले के मंडाना कस्बे में देर रात एक ऐसा खौफनाक और अनोखा नजारा देखने को मिला, जिसने वहां से गुजर रहे लोगों के दहशत से रोंगटे खड़े कर दिये. बीच सड़क पर दो जहरीले इंडियन कॉमन करैत सांपों के बीच लड़ाई हो रही थी. इस दौरान एक सांप, दूसरे को मुंह से पकड़कर निगल रहा था. ऐसा नजारा लोगों ने पहली बार देखा, हैरान रह गए. इस घटना को शख्‍स ने अपने मोबाइल कैमरे से कैद कर लिया. सांपों की इस जंग की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.