CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन से पहले Ramlila Maidan से देखें LIVE | Congress | Rahul Gandhi |NDTV

  • 11:53
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2026

CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR पर रोक की मांग को लेकर आज इंडिया ब्लॉक रामलीला मैदान में महारैली करने जा रहा है. दोपहर लगभग 1 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू होगा. विपक्ष के सभी बड़े नेता दोपहर 12 बजे मल्लिकार्जुन खरगे के 10 राजाजी मार्ग स्थित आवास से निकलकर मिंटो रोड के लिए निकलेंगे. इसके बाद खुली गाड़ी में बैठकर राहुल गांधी रामलीला मैदान जाएंगे. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, अखिलेश यादव, ममता बनर्जी, तेजस्वी यादव समेत तमाम बड़े चेहरे एक साथ मार्च में शामिल होंगे. विपक्ष के सांसद कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में जुटेंगे. इसके बाद बसों में बैठकर सीधे रामलीला मैदान पहुंचेंगे. दिल्ली पुलिस ने साफ कर दिया है कि रैली की इजाजत है, लेकिन रोड शो और सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं है. इसके बावजूद राहुल गांधी ने मिंटो रोड से रामलीला मैदान तक खुली गाड़ी में जाने का ऐलान किया है.

संबंधित वीडियो