सत्ता में रहकर, सट्टा का खेल खेला है भूपेश बघेल ने : केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी

  • 5:49
  • प्रकाशित: नवम्बर 04, 2023
छत्तीसगढ़ सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने बताया सत्ता में रहकर, सट्टा का खेल छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेतृत्व का एक बहुत बड़ा चेहरा बन चुका है. कल भूपेश बघेल के खिलाफ कुछ चौंका देने वाले तथ्य देश के सामने प्रस्तुत हुए हैं। असीम दास नामक एक व्यक्ति से 5.30 करोड़ रुपए से ज्यादा बरामद हुए हैं। मैं आज कुछ प्रश्न पूछना चाहती हूं -क्या ये सत्य है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के नेताओं को शुभम सोनी के माध्यम से असीम दास पैसा पहुंचाते थे? क्या ये सत्य है कि शुभम सोनी के एक वॉइस मैसेज के माध्यम से असीम दास को ये आदेश दिया गया कि वो रायपुर जाएं और भूपेश बघेल को चुनाव के खर्चे के लिए पैसा दें?

संबंधित वीडियो