Bhojshala Mandir Verdict: मध्यप्रदेश के धार स्थित भोजशाला परिसर को लेकर चल रहे लंबे विवाद में इंदौर स्थित उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. कोर्ट ने ऐतिहासिक तथ्यों, एएसआई की रिपोर्ट और दोनों पक्षों की दलीलों पर विचार करते हुए भोजशाला को मंदिर के रूप में स्वीकार किया है. इस फैसले से पहले पूरे धार शहर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे और करीब 1200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी. प्रशासन ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर सख्ती बरतने की चेतावनी भी दी थी. फैसले के दिन शुक्रवार होने और नमाज के समय को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता रखी गई.