सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है. इस सत्र में सरकार ने 27 ख़ास बिलों को पास करने की योजना बनाई है. संसद के दौरान कामकाज ठीक से चले इसे लेकर आज एक सर्वदलीय बैठक बुलाई गई. सर्वदलीय बैठक के बाद एनडीए में शामिल दलों की भी बैठक हुई जिसमें पहली बार शिवसेना ग़ैर हाज़िर रही.